खूंटी में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाकचहरी मैदान में मुख्य समारोह, उपायुक्त आर. रॉनिटा ने किया झंडोत्तोलन

खूंटी: जिलेभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह कचहरी मैदान में आयोजित हुआ, जहां उपायुक्त आर. रॉनिटा ने पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के साथ परेड का निरीक्षण किया और झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रगान गाया।


समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। परेड में जिला पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, एनसीसी तथा विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियों ने भाग लिया।


परेड प्रतियोगिता में बिरसा कॉलेज की एनसीसी गर्ल्स प्लाटून प्रथम, लोयोला उच्च विद्यालय द्वितीय और सेवन डेज हाई स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। उपायुक्त ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। उर्सलाइन कॉन्वेंट स्कूल ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया, जबकि डीएवी स्कूल ने बांसुरी और ड्रम की आकर्षक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में उपायुक्त ने बिरसा पार्क पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *