3 जनवरी से मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

रांची : केन्द्रीय सरना समिति के तत्वावधान में 3 जनवरी से मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के फुटबॉल मैदान में होगा।
प्रतियोगिता की तैयारी के तहत शुक्रवार को मुख्य पहान जगलाल पहान द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार मैदान का शुद्धिकरण (सोसोपड़ा) किया गया। इस दौरान खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन और खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की कामना की गई।
प्रतियोगिता के पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच दीपक ब्रदर्स, बुढ़मू और लकड़ा ब्रदर्स फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला मूटरु ब्रदर्स, संग्रामपुर और सतियारी टोली की टीमों के बीच होगा।
इस अवसर पर केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, महासचिव महादेव टोप्पो, अमर टोप्पो, शशि टोप्पो, शंभू टोप्पो, सागर राणा, संदीप मंडल, शोभा कच्छप, किरण तिर्की, मुकेश मुंडा, संतोष मुंडा, आशीष मुंडा, महादेव मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के विचारों और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *