राजधानी रांची की सड़कों पर कम दिखी गाड़ियां, डरा सहमा दिख रहा था शहर, कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज

रांची : राजधानी रांची की सड़कों में शुक्रवार को आम दिनों की तुलना में गाड़ियां कम दिखा। शहर का माहौल डरा सहमा सा दिख रहा है। किसी अनहोनी को लेकर लोकर चिंचित भी दिखे। सरकारी दफ्तर खुले थे। वहीं शुक्रवार को राजधानी रांची में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई. इसके बाद नमाजी शांतिपूर्वक लौट गये. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के जवान तैनात दिखे। मस्जिदों के साथ अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस के जवान लगातार गश्त करते दिखे। वहीं ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही थी। कंट्रोल रुम से पूरे शहर की निगरानी की जा रही थी. पुलिस के वरीय अफसर लगातार मॉनिटिंग भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। राजधानी में सुरक्षा को देखते हुए लगभग 75 स्थानों पर बैरिकेटिंग की गई है। वहीं प्रदेश के दूसरे जिलों में भी विशेष चौकसी बरती जा रही है। रांची, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम व हजारीबाग में अश्रु गैस के अलावा दो कंपनी रैफ, छह कंपनी रैप व पांच हजार से अधिक अतिरिक्त सशस्त्र तथा लाठी बल को तैनात कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *