मशहूर गजल सम्राट पंकज उधास नहीं रहे

मुंबई: मशहूर गजल सम्राट पंकज उधास नहीं रहे। करीब 72 साल के गजल गायक ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में सोमवार 26 फरवरी की सुबह 11 बजे आखिरी हिचकी ली।  वे गुजरे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया “X” पर उनके निधन की जानकारी साझा की है। पोस्ट में लिखा गया है ‘भारी दिल और बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है’। पंकज उधास को बड़ी पहचान फेमस गजल ‘चिट्ठी आई है’ से मिली थी। साल 2006 में पंकज उधास को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *