प्रदेश युवा राजद में सबकुछ ठीक नहीं,राजद नेत्री गायत्री देवी ने लगाए गंभीर आरोप…

रांची: केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ युवा राजद ने बीते मंगलवार को काला दिवस मना। साथ ही मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। लेकिन धरना प्रदर्शन में युवा राजद की उपाध्यक्ष गायत्री देवी ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाया है। यहां तक की धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में गायत्री देवी को बोलने नहीं दिया गया। गायत्री देवी ने कहा कि राजद में छोटी जाति के लोगों का हमेशा अपमान होता है,उन्हें मंच से बोलने नहीं दिया जाता है। सिर्फ लोगों का भीड़ जुटने के लिए क्षेत्र से महिला और पुरुषों को धरना स्थल पर लाने को कहा जाता है। पार्टी में सम्मान नहीं दिया जाता है। जब सम्मान नहीं देना है तो पार्टी के कार्यक्रम में बुलाया ही क्यों जाता है। गायत्री ने कहा कि मैं पार्टी से पिछले छह सालों से जुड़ी हुई हूं और लगातार कार्य कर रही हूं। कोरोनाकाल में पार्टी के लिए कई कार्यों को की हूं। रिम्स में जब राजद सुप्रीमो इलाजरत थे तक उनका खाना पहुंचाने का कार्य मैने किया है। इसके बाद भी पार्टी में सम्मान नहीं दिया जाता है। गायत्री देवी का पूरा आरोप युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजन कुमार यादव पर था।
इस मामले पर प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार यादव से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका रिस्पॉन्स नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *