ईडी के एक्टिव होने से पॉलिटिकल नेताओं में हड़कंप…

रांची: झारखंड में फिर से एक बार ईडी के एक्टिव होने से पॉलिटिकल नेताओं में हड़कंप है। बीते मंगलवार को कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और उनके करीबियों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी में कई दस्तावेज हाथ लगे हैं। साथ ही भारी संख्या में रुपए भी मिले हैं। विधायक प्रदीप यादव का रांची स्थित सरकारी आवास को सील कर दिया गया है।ईडी ने उन्हें बुधवार यानी आज कार्यालय बुलाया है। इस बीच अब खबर आ रही है की एक दर्जन पॉलिटिकल नेताओं के ठिकानों पर जल्द ही ईडी रेड करने वाली है। वहीं ईडी की इस कार्रवाई से विपक्षी दल कांग्रेस,राजद और झामुमो भाजपा पर हमलावर है। वे सभी इसे कर्नाटक में भाजपा को मिली हार से इस तरह की कार्रवाई को मान रहे हैं।
वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस बार ईडी का लगातार अभियान चलेगा। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज के आधार पर ईडी कई बड़े अधिकारी और राजनेताओं के ठिकानों पर दस्तक देने की योजना बना चुकी है। ईडी की इस कार्रवाई से राजनेताओं के बीच कई तरह के चर्चा का माहौल गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *