यादव मुसलमान भी बनते तो अंसारी तो कदापि नहीं बने होते: शोभा यादव

रांची: राष्ट्रीय यादव सेना की प्रदेश अध्यक्ष शोभा यादव ने पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर यादव मुसलमान भी बनते तो अंसारी तो कदापि नहीं बने होते। यादव भगवान श्री कृष्ण के वंशज हैं और एक वैदिक क्षत्रिय हैं। आपने अपने साथ जोड़ के पूरे यादव जाति का अपमान किया है। आप सच में यादव थे और मुसलमान बन गए तो निश्चित रूप से वहां भी आपके साथ घोर शोषण हुआ है और फिर आप अंसारी बन गए। खैर चलिए ,यादव समाज फिर से आप को अपनाने के लिए तैयार है।यदि सच में आपके पूर्वज यादव थे तो आप धर्म परिवर्तन कर पुनः यादव बन जाएं तब आप सही में उदाहरण बन जाएंगे। इस तरह इस महान योद्धा जाति को नीचा दिखा कर बेइज्जत करने का कुत्सित प्रयास न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *