हेमंत सरकार से विकास की उम्मीद बेमानी;बाबूलाल मरांडी

गुमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने संकल्प यात्रा के पांचवे चरण की शुरुआत सिसई विधानसभा क्षेत्र की जनसभा से की।
श्री मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए अपने पुराने तेवर में राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने हेमंत सरकार को अपराध,लूट,भ्रष्टाचार का संरक्षक बताया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार से विकास की उम्मीद बेमानी है। इसे उखाड़ कर फेंके बिना राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त और विकास युक्त नही बनाया जा सकता।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर ,महिला ,युवा के विकास केलिए संकल्पित है।
कहा कि नए संसद भवन को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नारी शक्ति के वंदन एवम उनके सशक्तिकरण को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल के माध्यम से लोकसभा एवम विधानसभाओं में महिलाओं के 33% सीट आरक्षित होने से नारी शक्ति की अपार ऊर्जा संसदीय प्रणाली से जुड़कर देश की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभायेगी।
उन्होंने कहा इसके पूर्व भी शौचालय निर्माण,स्वच्छता अभियान,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान , तीन तलाक की समाप्ति जैसे अनेक महत्वपूर्ण कदमों से मोदी सरकार ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
श्री मरांडी ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार गांव ,गरीब,किसान , मजदूर ,महिला,युवा सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही वहीं राज्य की हेमंत सरकार ने राज्य को लूट ,अपराध और भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया है।
उन्होंने कहा कि आज अपराधी बेलगाम हैं।राज्य में रोज हत्या,अपहरण,डकैती की घटनाएं हो रही। व्यवसाई वर्ग दहशत में हैं।बहन बेटियों की इज्जत घरों में भी सुरक्षित नहीं। ऐसे में पुलिस अपराधियों को दंडित करने में नही बल्कि अपराधियों को बचाने में लगी है। पुलिस का काम अब केवल वसूली करना रह गया है।
उन्होंने भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि थाना ,ब्लॉक कही भी बिना पैसे का कोई काम नही होता।मृत्यु प्रमाण पत्र केलिए भी पैसे देने पड़ते हैं। पदाधिकारी बेखौफ बोलते हैं कि पैसे ऊपर तक पहुंचाना पड़ता है।
कहा कि राज्य में खान खनिज ,पत्थर बालू ,जमीन और गरीबों के अनाज लूटे जा रहे। मुख्यमंत्री लुटेरों के सरगना बन गए हैं। महाजन प्रथा का विरोध करते करते मुख्यमंत्री का परिवार आज सबसे बड़ा महाजन बन गया।
कहा कि आज रांची ,धनबाद,बोकारो,दुमका सब जगह हेमंत सोरेन ने आदिवासियों की जमीन नाम बदल बदल कर लूटी है।
उन्होंने कहा कि गैर मजरूआ जमीन को दलाल बिचौलिए बेच रहे और आदिवासी विधवा का प्रधानमंत्री आवास को पदाधिकारी बुलडोजर से तुड़वा रहे। और मुख्यमंत्री मौन साधे बैठे रहे।
कहा जब गरीबों को हेमंत सोरेन नही सुन रहे तो पदाधिकारी क्यों सुनेगा।
कहा कि भाजपा सरकार आते ही ऐसे पदाधिकारी के वेतन से पैसे वसूले जायेंगे। विधवा का घर बनेगा। और अगर नही बना तो बाबूलाल मरांडी वापस यहां नही आयेंगे।
उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों को उजाड़ देती है और अपराधियों दलालों को बचाने केलिए सुप्रीम कोर्ट तक पैरवी करती है।
उन्होंने कहा कि। हेमंत सरकार ने नियुक्ति वर्ष के नाम पर युवाओं को ठगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी बिना पिछड़ों को आरक्षण दिए पंचायत चुनाव करा दिए।और अब नगर निकाय चुनाव को रोक दिया। ट्रिपल टेस्ट अभी तक शुरू नहीं हुआ।पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति नही हुई।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सभी सरकारों ने राज्य के विकास केलिए काम किए। सड़क ,बिजली, पानी,शिक्षा ,चिकित्सा संबंधी कार्य हुए। आज यह सरकार सड़क की मरम्मत नहीं करा पा रही। विद्यालयों में शिक्षक नही,अस्पताल में डॉक्टर्स नही दवाई नही,एंबुलेंस नही,नर्स नही। सरकार मोदी सरकार द्वारा स्थापित मेडिकल कॉलेज भी ठीक से नहीं चला पा रही।
उन्होंने कहा कि राज्य को इस राज्य संपोषित भ्रष्टाचार,लूट,अपराध को समाप्त करने केलिए भाजपा को मजबूत करना जरूरी है।
भाजपा ही राज्य को अपराध भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला सकती है।
उन्होंने आगामी लोकसभा एवम विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत कर केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार और राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह को भाजपा की मजबूती केलिए संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनूप अधिकारी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, प्रवीण सिंह,विनय लाल,मिसिर कुजूर,किरण बाड़ा,अमर यादव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
श्री मरांडी का सिसई के रास्ते में भव्य पारंपरिक स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *