रांची में ईडी की छापेमारी, आधा दर्जन ठिकानों पर कार्रवाई
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह रांची के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अरगोड़ा, रातू और कांके स्थित एक रिजॉर्ट सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर की जा रही है।
ईडी की टीम बड़े पैमाने पर दस्तावेज़ों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। छापेमारी को लेकर स्थानीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
सूत्रों का कहना है कि छापेमारी कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी हुई है।



