चाईबासा में भूकंप के झटके,कुछ समय के लिए लोगों के बीच हड़कंप

रांची: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा और इसके आसपास के इलाकों में बुधवार की सुबह अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए. सुबह लगभग 10:38 बजे एक तेज और भयानक गड़गड़ाहट के साथ जमीन में कंपन शुरू हुआ, जिससे पूरे इलाके में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया.इतिहास जानें
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कंपन से ठीक पहले गड़गड़ाहट जैसी भारी आवाज सुनाई पड़ी. इसके तुरंत बाद घरों, दुकानों और बहुमंजिला इमारतों में तेज हलचल महसूस की गई. पंखे और खिड़कियां हिलने से लोग अनहोनी की आशंका में डर गए और जान बचाने के लिए अफरा-तफरी में घरों व दफ्तरों से बाहर खुले मैदान में निकल आए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *