कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं की वजह से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में संगठन काफी कमजोर हो गया है: कांग्रेस डेलीगेट

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता व पीसीसी डेलीगेट आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पार्टी के बड़े नेताओं की वजह से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में संगठन काफी कमजोर और मृतप्राय हो गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय के द्वारा सभी बड़े नेताओं को जो पीसीसी डेलीगेट हैं एक एक प्रखंड को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है उनका प्रयास अवश्य रंग लाऐगा।
कोकर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी की शनिवार को बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय और बदहाल है ऐसे में मजबूत संगठन की बात करना बेईमानी है।क्षेत्रीय पार्टियां और भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को आर्थिक रूप से ताकतवर बनाती है जबकि हमारी पार्टी के नेता एक दो लोगों को छोड़कर बाकी सभी अपना और अपने परिवार की बढ़ोत्तरी में लगे रहते हैं और कार्यकर्ताओं का शोषण करते हैं।कमजोर संगठन का ही यह नतीजा है कि 10 अक्टूबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलीहातू से प्रारंभ हुआ भारत जोड़ो यात्रा एक ही दिन में रोक देना पड़ा। आलोक दूबे ने कहा एक तरफ राहुल गांधी पार्टी के लिए,देश के लिए अपना तन,मन और अपना जीवन भी सबकुछ दांव पर लगा दिया है वहीं झारखण्ड के ओहदेदार सिर्फ़ अखबारों तक सिमटकर रह गये हैं। उन्होंने कहा लोकसभा और स्थानीय विधानसभा चुनाव लड़ते रहने के बावजूद कांग्रेस कहीं भी नहीं है।
उन्होंने कोकर प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष अमित चौरसिया से कहा है कि प्रखण्ड कमिटी गठित करना है, प्रखण्ड में तीन वार्ड,लगभग 90 मुहल्ले और 50 से अधिक बूथ हैं,हम-सब मिलकर एक सशक्त संगठन की नींव रखेंगे ताकि नेतृत्व ने जिस भरोसे के साथ संगठन सशक्तिकरण की जिम्मेदारी दी है उसपर खरा उतर सकें।
बैठक की अध्यक्षता कोकर प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष अमित चौरसिया ने किया।बैठक को सम्राट चटर्जी, संतोष कुमार महतो,राजू राम,प्रभात रंजन,सूरज पासवान ने संबोधित किया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रखण्ड आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मुण्डा,एससी कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर कुमार,एनएसयूआई प्रखंड अध्यक्ष जामन चौरसिया व उपाध्यक्ष विजय राय, ओबी सी प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी तथा सोशल मीडिया प्रभारी राजकुमार पासवान को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *