पतरातू में मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

पतरातू : पतरातू डी ए वी पब्लिक स्कूल के बगल में अम्बेदकर पार्क जो
पीटीपीएस के पतरातु रांची मुख्य मार्ग में स्थित है। इसी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में गुरुवार को डॉ भीमराव अंबेडकर समिति के द्वारा डॉ भीमराव की जयंती मनाई गई। वही जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला पार्षद डॉली देवी उपस्थित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अंबेडकर प्रतिमा स्थल के समीप मुख्य अतिथि के द्वारा झंडोत्तोलन कर किया गया। तत्पश्चात बाबा भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर समिति सचिव राजकुमार पासवान व समिति सदस्यों के साथ-साथ उपस्थित कई गणमान्य लोग माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने बाबासाहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों के अनुरूप गरीब से गरीब लोगो के जीवन में सुधार लाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने की जरूरत पर जोर दिया। वही समिति सदस्य कहा कि बाबासाहेब के रास्ते पर चलकर उनके सपनों को साकार करने के लिए सब को अधिक से अधिक शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। क्योंकि शिक्षा ही मनुष्य के विकास का मुख्य रास्ता है। और शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है। इस दौरान समिति सदस्यों ने जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए उपस्थित लोगों के बीच मिठाईयां बाटी। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजनीश कुमार सिन्हा, रंजीत शर्मा, बब्लू, बालेश्वर महली, सूबेदार राम, मनोज सिंह, सूबेदार, रामानंद पासवान, चंदारी राम, बबन राम, विष्णु देव राम, राजा रजक, विनोद रजक, दीपक प्रमाणिक, पवन, चंद्रदेव के अलावे अन्य सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता जयंती कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *