प्रदेश राजद कार्यालय में डॉ.अंबेडकर की जयंती मनाई गई

रांची:  राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश कार्यालय रांची में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की132 वीं जयंती मनाई गई।
राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने छुआछूत के विरुद्ध संघर्ष किया और इसके जरिए वे निम्न जाति वालों को छुआछूत की प्रथा से मुक्त दिलाया और समाज में बराबर का दर्जा दिलवाया। वे दलित वर्ग के लिए मसीहा के रूप में सामने आए जिन्होंने अपने अंतिम क्षण तक दलितों को सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष किया। 1990 में उनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
जयंती में प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी देवी, प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह, दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय पासवान, प्रदेश सचिव फैजुल हक, पलामू जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, पलामू जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद यादव, बबली देवी, रीता देवी ,विदावती देवी, सरिता देवी, उषा देवी, राम कुमार, नेसार अंसारी उपस्थित हुए।
       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *