भारतीय समाज में मर्यादा, आदर्श, विनय, विवेक, लोकतांत्रिक मूल्यों और संयम का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम है: दूबे

रांची: रामनवमी महोत्सव के मौके पर श्री महावीर मंडल छप्पन सेट,डोरंडा के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे के द्वारा मुख्य शोभायात्रा में शामिल विभिन्न अखाड़े धारियों, पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध गणमान्य वरिष्ठ सहयोगियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की राज्याभिषेक का प्रतीक पगड़ी पहनाकर तिलक लगाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।
रामनवमी श्रृंगार समिति डोरंडा के वर्षों तक अध्यक्ष रहे स्व.राधेश्याम विजय के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मान समारोह प्रारंभ किया गया। ज्ञातव्य है कि चार महीने पूर्व राधेश्याम का असामयिक निधन हो गया था।आलोक दूबे ने बताया डोरंडा के रामनवमी में श्रृंगार समिति के माध्यम से राधेश्याम विजय का महत्वपूर्ण योगदान रहता था,उनकी कमी डोरंडा के धार्मिक आयोजनों में हमेशा कमी महसूस की जाएगी।
श्री महावीर मंडल डोरंडा के मुख्य शोभायात्रा जुलूस में शामिल होने वाले सबसे पहले अखाड़ा घाघरा, कुसाई, कुम्हार टोली, छप्पन सेट के अखाड़ा प्रमुखों में सर्वश्री कपिलदेव सिंह,गोपाल तिवारी,गौतम दूबे, महेंद्र प्रसाद,दिलीप कुमार, रामानुज प्रसाद सिंह,श्रीमती शोभा सिंह,दीपक कुमार,राहुल गोसाईं,दिलीप गुप्ता,उदय मिश्रा,रीतेश कुमार, मनोज सिंह, गौरी रानी, महावीर मंडल डोरंडा के अध्यक्ष संजय पोद्दार,सचिव पप्पू वर्मा,पीएन झा,मनोज तिवारी, अभिषेक कुमार,दिलीप सिन्हा, अभिषेक साहू, संजीत यादव, पार्षद कुमारी मारग्रेट, उमेश बर्मण को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व छप्पन सेट के रहने वाले मोहल्ले वासियों, सैकड़ों महिलाओं एवं वृद्ध जनों को भी आलोक दूबे ने सम्मानित किया।
इस मौके पर मौजूद राम भक्तों को संबोधित करते हुए श्री महावीर मंडल डोरंडा के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा भारतीय समाज में मर्यादा, आदर्श, विनय, विवेक, लोकतांत्रिक मूल्यों और संयम का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम है। जो व्यक्ति संयमित, मर्यादित और संस्कारित जीवन जीता है,नि:स्वार्थ भाव से उसी में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों की झलक परिलक्षित होती है। हमारी संस्कृति और सदाचार की जब भी बात होती है तो राम का नाम लिया जाता है। रामनवमी महोत्सव भगवान राम के जन्म उत्सव के तौर पर मनाया जाता है और आज ही रामनवमी के साथ महानवमी भी है जो शारदीय नवरात्र में आता है और इस दिन मां दुर्गा की आराधना की जाती है। उन्होंने देशवासियों एवं झारखण्ड वासियों को रामनवमी एवं शारदीय नवरात्र की महानवमी की बधाई दी है।
रामनवमी के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, रांची जिला प्रशासन के कप्तान उपायुक्त राहुल सिन्हा,वरीय आरक्षी अधीक्षक कौशल किशोर,सिटी एसपी सुधांशू जैन, एसडीओ दीपक दूबे,सभी थाना प्रभारी, डीएसपी एवं रामनवमी के सफलतापूर्वक आयोजन में लगे अधिकारियों एवं सभी पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया है एवं आभार प्रकट किया है।
जूलुस में शामिल भक्तों ने छप्पन सेट मैदान में खेल-कूद एवं लाठी का प्रदर्शन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *