श्री महावीर महिला मंडल शोभायात्रा में भाजपा नेत्री शोभा यादव और मेयर आशा लकड़ा हुई शामिल

रांची: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मदिन पर राजधानी रांची राममय हो गई। गुरुवार को शहर के सभी सड़कों पर रामभक्त महावीरी पटाका लेकर जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। शोभायात्रा में महिला श्रद्धालुओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिए।
श्री महावीर मंडल महिला समिति के द्वारा निकली शोभायात्रा में भाजपा नेत्री शोभा यादव,मेयर आशा लकड़ा सहित सैकड़ों महिला श्रद्धालु हाथ में तलवार सिर पर भगवा पगड़ी लिए जय श्री राम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी।

शोभा यात्रा पहाड़ी मंदिर से निकल कर रातु रोड स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। वहां पर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बढ़ शोभा यात्रा आगे बढ़ी और किशोरी यादव चौक पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। उसके बाद अलबर्ट एक्का चौक होते हुए मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर से वापस पहाड़ी मंदिर पहुंची।
इस मौके पर भाजपा नेत्री शोभा यादव ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म के लिए आज का दिन बहुत बड़ा दिन है। क्योंकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का आज जन्म हुआ था। आज भी हमलोग राम राज्य की स्थापना की बात करते हैं। उस समय राम राज्य था। आज के दिन करोड़ों रामभक्त उनका जन्मदिन मनाते हैं। आज ऐसे पुरुषार्थ व्यक्ति की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *