मुंगेर में डबल मर्डरः घर में सोए देवर-भाभी को अपराधियों ने गोली से भूना

मुंगेरः मुंगेर में अपराधियों नें सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने घर के अंदर सोए जेवर और भाभी को गोलियों से भून दियाष। जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना बुधवार की अहले सुबह की है। मामला नया रामनगर थाना क्षेत्र कन्तपुर गांव का है। मृतक की पहचान मनीष कुमार और राशि के रूप में हुई है। इस घटना के बाद आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों ने बताया कि गोली की आवाज नींद खुली। इसके बाद आस-पास के लोग भी इकट्ठे हो गए। मनीष कुमार एवं पत्नी राशि वारिस की लाश बेडरूम में पड़ी थी। अपराधियों ने मनीष और राशि दोनों के सिर में गोली मारी। मनीष कुमार का शव बेड के नीचे पड़ा था। वहीं राशि की लाश पलंग पर ही थी। । पुलिस ने घर से एक खोखा भी बरामद किया है। वहीं पुलिस को राशि कई ऐसी तस्वीरें मिली, जिसमें वह पुलिस की वर्दी में थी। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *