विधानसभा चुनाव में अपराधियों व माफियाओं को वोट नहीं दें
पटना।सच्चे व अच्छे उम्मीदवार को अवश्य वोट दें! विधानसभा चुनाव में अपराधियों व माफियाओं को अपना बहुमूल्य वोट नहीं देना है!उक्त बातें वरिष्ठ समाजसेवी राजीव कुमार ने कही।वे सोमवार को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स बिहार इलेक्शन वाच व एक्शन फार एकाउंटेंबल गवर्नेस के संयुक्त तत्वावधान में “मेरा वोट मेरा देश अभियान” के तहत नागरिक संवाद समारोह में बोल रहे थे। गौरतलब हो कि अधिकतम मतदान करने व सच्चे व अच्छे उम्मीदवारों के चयन हेतु हाजीपुर में राजकीय आदर्श उच्च विधालय, सराय उत्क्रमित उच्च विधालय, धोबघट्टी में
जनसंवाद व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। जहां उक्त
कार्यक्रम शहर के अधिवक्ता, पत्रकार, समाजसेवी व नागरिक शामिल हुए।वक्ताओं ने आगामी 6 नवंबर को विधानसभा चुनाव में वोट नहीं बेचने की अपील की।वहीं आपराधिक चरित्र के उम्मीदवार को अपना वोट नहीं देने की बात कही गई। वक्ताओं ने कहा कि मतदान करे व दूसरो से भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।अपने निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारो की पृषठभूमि के बारे में जानकारी प्राप्त करे। चुनाव के दौरान सोच-विचार कर मतदान करे। ऐसे उम्मीदवारो का विरोध करे जो बाहुबल व धन-बल का इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया दारा फैलाए जाने वाले फेक न्यूज व गलत जानकारी को बगैर विश्लेषण के बढावा ना दें । उन्होने अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगो से अपील किया।
बिहार इलेक्शन वाच के संयोजक राजीव कुमार ने कहा कि आचार-संहिता उल्लंघन की सूचना चुनाव आयोग को या बिहार इलेक्शन वाच को अवश्य दे। समारोह में
अधिवक्ता उमाशंकर राय। संचालन राजीव कुमार ने किया।वहीं धन्यवाद ज्ञापन संजीत कुमार यादव ने की। जनसंवाद कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मो अमानुल्ला, विकास रंजन, कुंदन कुमार केशरी, संदीप नारायण सहित सैकड़ों गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

