बिगड़ते मौसम ने मक्का किसानों की बढ़ा दी परेशानी

गणादेश ब्यूरो
अररिया: बिगत दो चार रोज से सुबह ,शाम कभी भी बारिश, हल्की आंधी की वजह से मक्का के फसल तोड़ाई से लेकर तैयारी में व्यवधान उत्पन्न होने से किसानों परेशान हैं। मक्का फसल के तैयारी में कड़ी धूप जरूरी है।ताकि आसानी से फसल को तैयार कर बेचा जा सके।पर समय अनुकूल नहीं होने परेशानी ही परेशानी।पहली बार मक्का किसानों को राहत भरा मूल्य मिल रहा है। किसानों ने बताया कि वर्तमान समय में मक्का का बाजार भाव जो किसानों को मिल रहा है। वह दो हजार से इक्कीस सौ रुपया प्रति क्विंटल है।पैदावार के हिसाब से देखा जाय तो प्रति एकड़ चालिस से पैंतालीस क्विंटल मक्का हो रहा है।चूंकि फसल लगाने के समय किसानों को खाद ससमय आवश्यकता के अनुरूप  वृहद पैमाने पर नहीं मिलने के कारण प्रचुर मात्रा में खेती नहीं कर पाये।फिर भी जिन किसानों ने मक्का की खेती किया है, उनके लिए मौसम की बेरुखी  परेशान करनेवाली है। तैयार मक्का को धूप लगाने के लिए किसान सडक का उपयोग करते हैं,जिससे राहगीरों को यातायात में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।चूंकि दूसरा कोई विकल्प छोटे,सीमांत किसानों के पास नहीं है। धूप लगाने के लिए तो सडकों का उपयोग कर लेते हैं।कडी धूप हो तो एक से दो दिनों में मक्का सुख जाता है।पर समय उपर्युक्त नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई हैं।और राहगीरों को भी परेशानी में डाल रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *