पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को पूरा करना हमारी प्राथमिकता :बाबूलाल मरांडी

रांची: पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय को सपने को पूरा करते हुए हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक भोजन, आवास, शिक्षा, चिकित्सा आदि का लाभ पहुंचना भाजपा के कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को जोड़ने का काम करें। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कही। श्री मरांडी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मान सह आगामी कार्य योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।

मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूरे विश्व को बता दिया है आज का भारत नया भारत है। जिस वक्त पूरा विश्व कोरोना की संकट से जूझ रहा था उस वक़्त नरेंद्र मोदी ने अपने देश को मुफ्त टीका देने के साथ दूसरे देशों को भी टीका देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के दलित, शोषित, वंचित लॉगऑन को सम्मान देने का काम किया है।

श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इस पार्टी की रीढ़ भाजपा के कार्यकर्ता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि हमे समाज के बीच जा कर केंद्र सरकार के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है और समाज को पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि आज देश और राज्य मे कई ऐसे संगठन सक्रिय है जो दलित समाज को धर्म के नाम पर तोड़ने का काम कर रहे है। ऐसे संगठन से अपने समाज को बचाने के साथ साथ उन्हें जागरूक भी करें ताकि देश को टूटने से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान दमनकारी सरकार के असंवैधानिक कार्यों के खिलाफ दृढ़ता से खड़े रहे और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लडें। कार्यकर्ताओं से बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अपने अपने क्षेत्र के अनुसूचित जाति समाज के लोगों की सूची तैयार कर लें, साथ ही समाज के प्रबुद्ध जानो को भी पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के पास 9 में 6 अनुसूचित जाति के आरक्षित विधान सभा सीट है साथ ही एक मात्र अनुसूचित जाति की लोक सभा की सीट भी है। ऐसे में इस बार के चुनाव में हम सब को सभी 9 विधान सभा सीट और एक लोक सभा की सीट भाजपा के खाते में जाये इसके लिए अभी से प्रयास करना शुरू कर दें।

मौके पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के उ के आप तक के कार्यों की प्रशंसा की और आशा जताया कि इस बार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा आगामी सभी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि मोर्चा ने पिछले तीन वर्षों में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के सभी कार्यक्रमों को पूर्ण किया है। समय समय पर प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित करती रही है। दलितों के खिलाफ जब भी कोई अत्याचार हुआ है उसके खिलाफ मोर्चा ने सड़क से सदन तक आंदोलन किया है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड की वर्तमान दमनकारी सरकार के खिलाफ डरना नही है बल्कि दृढ़ता के साथ लड़ना है। वगिन उन्होंने बताया कि 17 अगस्त 2023 से दो महीने के लिए राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का प्रवास होना है, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें ताकि आगामी चुनाव में जनता एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायें।

कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम ने कार्यकर्ताओं को पार्टी से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे के विषय मे बताया साथ ही कहा कि हर कार्यक्रम को सोशल मीडिया के माध्यम से जरूर प्रचार प्रसार करें।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नीरज पासवान सीताराम रवि, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, प्रदेश शोध एवं नीति प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश कार्यालय मंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला महा मंत्री, जिला मंत्री एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजय भारती ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *