झारखंड में वोटो की गिनती से पहले शुरू हो गई है नोटो की गिनती..

रांची: लोकसभा चुनाव में तीन चरण का मतदान हो चुका है। झारखंड में चौथे,पांचवें और छठे चरण में मतदान होना है। वहीं चार जून को वोटो की गिनती होगी। इस बीच वोटो की गिनती से पहले नोटो की गिनती शुरू हो गई है। लगातार ईडी की रेड में राजधानी रांची नोटो का बंडल उगल रहा है। लोकसभा चुनाव के समय में इस तरह से रुपए का बंडल निकलना कही न कही राज्य सरकार यानी गठबंधन सरकार के साख पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है। रुपए के बंडल वैसे जगहों पर निकल रहे हैं जिससे गठबंधन सरकार के ऊपर अप्रत्यक्ष रूप से आरोप लग रहे हैं। ईडी की लगातार कार्रवाई से जेल में बंद अधिकारी और सफेदपोश के निशानदेही पर यह सब उजागर हो रहा है।
ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के घर 35 करोड़ रुपए बरामद होना इस बात का संकेत है की झारखंड में जमकर भ्रष्टाचार हुए हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी एक संवेदक के घर छापेमारी में एक करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। यही नहीं इस छापेमारी में ईडी को कई अहम सबूत हाथ लगे हैं।
वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो ईडी की छापेमारी के बाद राज्य के कई कांग्रेस नेताओं के दिल की धड़कन तेज हो गई है।
ईडी के हाथ लगे ट्रांसफर पोस्टिंग के कागजात के साथ कई लोगों के नाम भी हैं। जांच के क्रम में ईडी उन तक भी पहुंचेगी। गठबंधन सरकार के कई विधायक और मंत्री भी ईडी के रडार पर आ गए हैं। चौथे चरण के मतदान से पहले इस तरह से नोटो का बंडल निकलना,सत्तापक्ष के लिए अच्छा नहीं है। भाजपा को बहुत बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है और चुनाव प्रचार में इसे जनता के बीच भुनाने से पीछे नहीं हटेगी।
भाजपा कांग्रेस,जेएमएम और राजद पर बार बार भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। इस कैशकांड के बाद तो भाजपा को बैठे बिठाए संजीवनी बूटी मिल गया है।
बहरहाल चार जून को वोटो की गिनती से पहले यहां पर नोटो की गिनती करने का सिलसिला जारी है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *