किसान भवन तोरपा में उपायुक्त शशि रंजन ने सुपरचेकिंग अभियान चलाया

खूंटी : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत हो रहे क्रियाकलापों का तोरपा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या – 45 किसान भवन तोरपा में उपायुक्त शशि रंजन द्वारा सुपरचेकिंग अभियान चलाया गया। बूथ में उन्होंने बीएलओ द्वारा भरे गए प्ररूप – 6, 7 एवं 8 की जांच की गई। प्ररूप 6 भरने वाले एवं प्ररूप 7 तथा 8 भरने वाले मतदाताओं से उन्होंने साक्षात्कार लिया एवं सभी लोगों से निर्वाचन कार्यों से संबंधित जानकारियां ली। इसमें विशेषकर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत बीएलओ द्वारा किये गए कार्यों का भौतिक सत्यापन करने हेतु मतदाताओं का सुपर चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान तोरपा के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं खूंटी जिले के उप निर्वाचन पदाधिकारी, श्रीमती अनुराधा कुमारी उपस्थित थे।
विदित हो कि 5 जनवरी 2023 को नई मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *