TRENDING NOW

उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश।

खूंटी: उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सामाजिक सुरक्षा एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं- वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना समेत अन्य पेंशन योजनाओं में किए गए भुगतान की जानकारी लिया एवं आवंटित राशि के आधार पर ससमय भुगतान प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं छूटे हुए योग्य लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने एवं लाभुकों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को लेकर विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए।

जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा के क्रम में चाइल्ड केयर इंस्टिट्यूट-सहयोग विलेज, आशा किरण, फॉस्टर केयर, आफ्टर केयर के संचालन की जानकारी ली गई तथा बेहतर संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने नियमित रूप से निरीक्षण कर दिए जा रहे सम्पूर्ण व्यवस्था का जायजा लेने एवं ससमय रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। स्पोंशेरशिप योजना से आच्छादित बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने का निर्देश दिया गया।

बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ㅤ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *