उप प्रमुख अरुण कुमार साबू और उनकी पत्नी ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया

खूंटी:मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण कुमार साबू अपनी पत्नी रमा साबू समाजसेवी शिबलू खान दीपू चौधरी के साथ जिला परिषद सदस्य नीलानी देमता के साथ अपने पंचायत में रात्रि में जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया।

लोगों ने जरूरत के साधन को प्राप्त कर खुशी जाहिर की। कहा ऐसे समय में आपका दिया हुआ यह प्यार निहायत अद्भुत है।पिछले वर्ष भी उप प्रमुख अरुण साबू के द्वारा किया गया वितरण इस वर्ष भी किए गए वितरण को लोगों ने सराहा। जरूरतमंद ग्रामीणों ने कहा कि कभी भी मुरहू प्रखंड में मुरहू पंचायत में ऐसा प्यार रूपी कंबल आज तक किसी ने पूछ कर नहीं दिया। आज पहली बार है घर-घर जाकर उप प्रमुख अरुण साबू और उनकी पत्नी राम साबू ने कंबल का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *