पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा

रांची: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल अनुमंडल मैदान में मंगलवार को भाजपा द्वारा मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों समर्थकों के साथ ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने श्री सिंह को विधिवत सदस्यता ग्रहण कराई।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी,जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव , जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू एवम अन्य उपस्थित थे।
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा ही राज्य के निर्माण से लेकर विकास केलिए समर्पित और संकल्पित पार्टी है।
उन्होंने कहा कि मलखान सिंह की घर वापसी हुई है। इनके पार्टी में पुनः सक्रिय होने से सिर्फ कोल्हान में ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि आजादी के पूर्व से अलग झारखंड राज्य की लड़ाई चल रही थी लेकिन 65वर्षों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी भी झारखंड की जन भावनाओं को नहीं समझा। कांग्रेस यहां के आदिवासी मूलवासी को वोट बैंक समझती रही। वोट लिया ,और नोट देकर आंदोलन को खरीदा।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार ने अपने वादे के अनुरूप जन भावनाओं का सम्मान करते हुए अलग राज्य का सपना साकार किया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य का गठन किया।एक आदिवासी को राज्य का पहला मुख्यमंत्री बनाया।
उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने केलिए आदिवासी होने का सहारा लिया जाता है।लेकिन राज्य की जनता जान चुकी है कि झामुमो कांग्रेस के नेतृत्व में बनी झारखंड सरकार को राज्य के जनता की भलाई से कुछ लेना देना नही है।
उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन की बात कर सत्ता में आए झामुमो कांग्रेस के नेताओं ने राज्य के खान खनिज,कोयला,लोहा,पत्थर, बालू को लूटा और लुटवाया है।बिचौलिए दलाल आज राज्य की सत्ता चला रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री आज जेल में है तो वो अपने लूट और भ्रष्टाचार के कारण। नाम बदलकर जमीन लूटने के कारण।
कहा कि हेमंत सोरेन ने हेमंत कुमार सोरेन बनकर राज्य को लूटा,शिबू सोरेन को शिव सोरेन बना दिया।बसंत सोरेन भी बसंत कुमार सोरेन बना दिए गए और दुर्गा सोरेन दुर्गा प्रसाद सोरेन बना दिए गए।
उन्होंने कहा कि आज जब ईडी की कारवाई हो रही तो झामुमो बौखलाहट में है। लेकिन किए की सजा आखिर उसे ही तो भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न खायेंगे,न खाने देंगे का संकल्प लिया है। आज देश भर में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।
उन्होंने कहा कि देश आज प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ चला है। गांव,गरीब किसान मजदूर महिला आदिवासी,दलित पिछड़े सभी विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।
कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही। विश्व के विकसित देश को पीछे छोड़ भारत 5वीं अर्थव्यवस्था बन गया है।
उन्होंने कहा कि भारत तीसरी बार मोदी सरकार में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।
उन्होंने कहा कि आनेवाले वर्षों में भारत विकसित भारत ,आत्म निर्भर भारत बनेगा। जहां न कोई भूखा होगा, न कोई बेघर होगा। सबको स्वास्थ्य की सुविधा होगी। सबके हाथ रोजगार होंगे।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने केलिए विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है।
तीसरी बार मोदी सरकार,400 पार का लक्ष्य पूरा करने में हम सब जूट जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *