कांग्रेस सदस्यता अभियान में चतरा और बोकारो जिले के 2580 नए सदस्यों की सूची प्रदेश अध्यक्ष को सोपा

रांची। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने चतरा एवं बोकारो जिला से कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत 2580 नये कांग्रेस सदस्यों की सूची प्रदेश कांग्रेस को समर्पित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस सदस्यता प्रभारी रामाश्रय प्रसाद एवं डिजिटल कांग्रेस सदस्यता प्रभारी अजहर पप्पू को भी इसकी सूचना प्रदान की गई।

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है। महिला कांग्रेस डिजिटल एवं मैनुअल दोनों तरीके से कांग्रेस सदस्यता अभियान चला रही है।

इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव पिंकी सिंह, एवं बोकारो से अजन्ता कुमारी सामद मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *