शताब्दी समारोह कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन : जिलाध्यक्ष

लातेहार : शहर के माको स्थित डाक बंगला में रविवार को जिला स्तरीय यादव महासभा का बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता लातेहार जिलाध्यक्ष वृंदविहारी यादव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीताम्बर दास शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का गठन सर्वप्रथम सन 1924 में हुआ था। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में शताब्दी समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम का शुरुआत 22 जनवरी 2023 को देवघर जिला से शुरुआत किया जाएगा व इस कार्यक्रम का समापन 2024 में चतरा जिला के इटखोरी मंदिर प्रांगण में किया जाएगा।लातेहार जिला के सभी प्रखण्ड कमिटी को शताब्दी समारोह को भव्य तरीके से मनाने को लेकर तैयारी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अहीर रेजिमेंट का गठन करने हेतु रणनीति बनाया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में हमारे समाज के लोगों का सर्वेक्षण किया जा रहा है,सर्वेक्षण करने के पश्चात इसका एक बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से हम अपने समाज के सभी लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। हमारे संगठन का एक सौ वर्ष पूर्ण हो रहा है इस अवसर पर शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने हेतु विशेष रणनिती बनाया गया।इस बैठक में प्रांतीय यादव महासभा के उपाध्यक्ष अनुराग मंडल,महासचिव नीलम देवी,अजय प्रसाद यादव,संरक्षक सत्येंद्र प्रसाद यादव,अर्जुन यादव,बली यादव,पलामू जिलाध्यक्ष अजय यादव,गढ़वा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहर यादव,दरोगी यादव, लातेहार जिला संरक्षक राजधानी यादव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा देवी, आरती देवी,प्रमिला देवी,लातेहार प्रखण्ड अध्यक्ष पवन कुमार यादव, प्रमोद यादव,जनेश्वर यादव,हीरा प्रसाद यादव,उमेश यादव,दिलेश्वर यादव,बालेश्वर यादव,राजदेव यादव,संजय यादव,चंद्रमोहन यादव,उमेश यादव, सुरेश यादव,सागर यादव,समोधी यादव राजन कुमार यादव, यादव,बंशी यादव,हरिशंकर यादव,रामलोचन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *