विवादों में रहे बिहार के डीएसपी पर गिरी गाज, अब चलेगी डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

पटनाः विवादों पर रहे बिहार को बोधगया में पदस्थापित डीएसपी पर आखिर गाज गिर ही गी। डीएसपी विनोद कुमार राउत पर अब डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग चलाई जाएी। होम डिपार्ट मेंट ने डीएसपी से जवाब तलब भी किया है। होम डिपार्टमेंट ने कहा है कि अगर निर्धारित अवधि में जवाब नहीं मिलता है, तो जांच एक पक्षीय कीजाएगी।
झारखंड से ही रहे विवादो में
डीएसपी विनोद कुमार राउत जब झारखंड के धनबाद में प्रतिनियुक्ति में थे तब भी उनपर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप रगे। जिसकी जांच विजिलेंस को सौंपी गई थी। बिहार में बालू के अवैध खनन मामले में राउत का ट्रांसफर सासाराम कर दिया गया था। इतना ही नहीं युवती से बातचीत के वायरल वीडियो को लेकर भी राउत काफी चर्चा में रहे। इसके बाद इनका ट्रांसफर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में किया गया।
रोहतास के भाजपा सांसद छेदी पासवान ने भी डीएसपी शिका.यत मुख्यमंत्री से की थी। उन पर भ्रष्‍टाचार, अपराध को बढ़ावा देने और अमर्यादित आचरण का आरोप लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *