आठ घंटे CBI पूछताछ के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले में आठ घंटे तक पूछताछ के बाद CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। सिसोदिया एजेंसी के सामने पेश होने के लिए CBI मुख्यालय सुबह 11 बजे पहुंचे थे। सिसोदिया पर आबकारी घोटाले में कथित तौर पर उनके जुड़ने का आरोप लगा है। बताया जाता है की सिसोदिया के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत मिले है।
सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, लोकतंत्र के लिए काला दिन! भाजपा की CBI ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक नेक इंसान को गिरफ्तार किया गया है। वहीं राघव चड्ढा ने कहा कि जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *