बेहतर मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी डीडीसी ने दिये निर्देश

रांची: उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने राज्य पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त पुस्तकालय में पढ़ रहे बच्चों से भी रूबरू हुए।

उप विकास आयुक्त ने निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि राज्य पुस्तकालय में पीने की पानी की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन, प्रतियोगिता से संबंधित किताबों की आवश्यकता है, जिन्हें जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।

उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी किताबों को वर्गीकृत कर रखा जाए ताकि बच्चों को किताब ढूंढने में आसानी हो। उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी किताबों की ऑनलाइन इंट्री कर ली जाये ताकि रिकॉर्ड कीपिंग में मदद मिल सके एवं ई-लाइब्रेरी की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *