बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: डीसी
बोकारो: बोकारो ट्रेजरी से दारोगा के वेतन मद में 20 महीनों के भीतर 3.15 करोड़ रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना* लिया है। अपर समाहर्त्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारीकी प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद उपायुक्त अजय नाथ झा ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि *उपेन्द्र सिंह के नाम पर वेतन मद में की गई निकासी सामान्य प्रक्रिया से मेल नहीं खाती और इसमें गंभीर अनियमितता की आशंका* है। अपर समाहर्ता से प्रतिवेदन मिलते ही *डीसी ने मामले को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को अलर्ट* कर दिया है।
डीसी के निर्देश के बाद *प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कदम* उठाए जा रहे हैं। *संबंधित व्यक्ति और उससे जुड़े खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू, विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी, पूरे मामले को उच्च स्तरीय जांच के लिए अनुशंसा वित्त विभाग को भेजने* का निर्देश दिया है।
वहीं, मामले में *संबंधित के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक बोकारो को कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित* किया है। साथ ही, इस तरह का *कोई मामला नहीं हो इसके लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित* करेंगे।



