भोजपुर में छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
पटना/आरा।बिहार में लोक आस्था के सबसे महान महापर्व सूर्य उपासना को लेकर मंगलवार को चैती छठ पूजा को लेकर चारों तरफ आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।वहीं भोजपुर जिले में भगवान भास्कर व छठी मैया की आराधना को लेकर चारों तरफ आस्था उमड़ पड़ा है।जहां आरा शहर समेत पूरे शाहाबाद में भगवान भास्कर को पहले दिन अर्घ्य समर्पित किया गया।इसको लेकर नदी तालाब व अन्य घाटों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा है। चारों तरफ बज रहे छठी मईया के गीत से माहौल भक्तिमय हो गया है।सूर्य उपासना के इस महापर्व को लेकर एक अलग ही वातावरण दिख रहा है।जहां की छठ वर्ती मंगलवार को डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दे रही थी।वहीं 36 घंटे से चले आ रहे निर्जला व्रत का आज पहला दिन है। दूसरे दिन उदय गामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के पश्चात महान लोक आस्था के इस महापर्व छठ का विधिवत रूप से समापन हो जाएगा।जिले के कलेक्ट्रेट तालाब घाट,गांधी घाट ,न्यू पुलिस लाइन घाट, उदवंतनगर प्रखंड के बेलाउर सूर्य मंदिर घाट, बहरी महादेव घाट समेत जिले के कई घाटों पर छठ व्रती भगवान भास्कर को समर्पित कर रहीं हैं।



