जनसंख्‍या नियंत्रण कानून जरूरी,इसे राजनीतिक चश्‍में से नहीं देखेंः गिरिराज

पटनाः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश में सुरसा की तरह जनसंख्या बढ़ रही है। इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाना चाहिए। इस मामले में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नीरज कुमार बबलू ने भी हामी भरी है। कहा है जनसंख्या वृद्धि देश के विकास में बाधक बन रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिह ने कहा कि आज चीन में एक मिनट में 10 तो भारत में 30 बच्चे जन्म ले रहे हैं। यह जनसंख्या नियंत्रण कानून से ही रूक सकता है। इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। देश के विकास में जनसंख्‍या बाधक बन रही है। इससे सामा‍जिक समरसता खत्‍म हो रही है। बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि यहां एक तरह से जनसंख्‍या विस्‍फोट हुआ है। खासकर बिहार के सीमांचल इलाके अररिया और किशनगंज के इलाके की स्थिति नर्क जैसी है। आबादी जिस तरह बढ़ रही है विकास का काम कम पड़ रहा है। इतने अस्‍पताल बने, सड़कें बनीं, हर जगह आदमी ही आदमी नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *