जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नीतीश का कार्यकाल उनके राजनीतिक कार्यकुशलता व सुचिता का प्रतीक :मांझी
पटना।बिहार के विकास पुरुष सीएम नीतीश कुमार के चौथी बार जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। श्री मांझी ने जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नए कार्यकाल के लिए नीतीश जी को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी का ये कार्यकाल पूर्व से भी अधिक सफल हो इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं है। उन्होंने कहा कि
नीतीश जी बिहार के विकास पुरुष हैं। उन्होंने जितना परिश्रम बिहार के पुनर्निर्माण के लिए किया है। उतनी ही मेहनत से अपनी पार्टी जद(यू) को भी सशक्त बनाया है। जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नीतीश जी का कार्यकाल उनके राजनीतिक कार्यकुशलता व सुचिता का प्रतीक
है।मांझी ने कहा है कि जद(यू) का शून्य से शिखर तक के ऐतिहासिक सफर के नीतीश जी ने जो योगदान दिया है! उसे सभी ने देखा है। बिहार में सुशासन, विकास व सामाजिक न्याय की जिस मजबूत धारा को उन्होंने स्थापित किया। उसे उन्होंने अपने दल में अनुशासन के साथ सबसे पहली प्राथमिकता दी। इतने लंबी अवधि तक शासन के होने के बावजूद जद(यू) में सांगठनिक अनुशासन इस बात का प्रमाण है कि नीतीश जी ने अपनी नीतियों व सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं
किया।केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन में जद(यू) अपने राजनीतिक लक्ष्य हासिल करेगा। नीतीश कुमार जी के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है।



