केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

रांची: केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मंगलवार को रांची जिला एवं महानगर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से विरोध प्रदर्शन करते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर कर रही है। लोकतंत्र की हत्या करने वाली तानाशाह केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ हम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी,सीबीआई,इनकम टैक्स सहित तमाम केंद्रीय एजेंसी विपक्षी पार्टी को टारगेट कर रही है। चुनाव से पहले कांग्रेस के खाते को सीज कर दिया गया। जबरन खाते से पैसे की निकासी कर ली जाती है। केंद्र सरकार मनमाने रवैया अपना रही है। केंद्र की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र सिंह,महानगर अध्यक्ष कुमार राजा,रांची जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजेश किरण महतो सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *