सदर अस्पताल में फांसी पर झूलते मिला फिजियोथैरेपिस्ट वीरेंद्र महतो का शव

बोकारो – बोकारो के सदर अस्पताल में फिजियोथैरेपिस्ट के पद पर कार्यरत 42 वर्षीय वीरेंद्र महतो की लाश अस्पताल के फिजियोथैरेपी रूम में ही फांसी के जरिए लटकती मिली है। वह सदर अस्पताल में पिछले कई वर्षों से फिजियोथैरेपिस्ट के पद पर कार्यरत थे। वे कई दिनों की छुट्टी के बाद विगत दिन ड्यूटी पर आए थे और ओपीडी का समय भी जाने के बाद भी देर समय तक अपने आवास नहीं पहुंचे तो उनकी खोज शुरू की गई। उनके अस्पताल से घर नहीं पहुंचने का मामला थाना पहुंचा और इसने सनसनी फैला दी। पुलिस ने उसकी खोज शुरू की खोजते खोजते उसका मोबाइल लोकेशन कैंप टू में मिला। और फिर पुलिस जब अस्पताल में फिजियोथैरेपी रूम में गई तो वहां पर वीरेंद्र महतो की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली। देर रात में वीरेंद्र महतो की मौत का मामला सनसनी के साथ फैला और तरह-तरह की बातें होने लगी। उसकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा की जाने लगी। उसके परिजन भी घर से वापस आ गए हैं। वह गोमिया के झुमरा पहाड़ इलाके के रहने वाला था। सदर अस्पताल में एक जिम्मेवार कर्मचारियों के तौर पर उसकी पहचान थी और अपने काम में वह माहिर था। यह हत्या है कि आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा अगर आत्महत्या का मामला है तो इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है यह भी एक बड़ा सवाल के तौर पर सामने आया है। वह कल ही अपने घर से अवकाश के बाद वापस लौटा था तो क्या यह घरेलू विवाद की वजह से उठाया गया कदम है या फिर और कुछ इस तरह की चर्चा भी चल रही है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा एनपी सिंह ने बताया है कि बीते दिन जब ओपीडी खत्म हो चुका था और गार्ड सभी कमरों में ताला लगाने गया तो वीरेंद्र ने अपने कमरे में ताला लगाने से मना कर दिया और अंदर चला गया। गार्ड ने सोचकर कि कुछ काम होगा रूम में ताला नहीं लगाया। फिर रूम में ताला लगा कि नहीं लगा यह बात भूलकर गार्ड अपने काम में रम गया। देर रात में जब उसकी खोजबीन की गई तो यह बात सामने आई कि उसने गार्ड को रूम में ताला लगाने से मना कर दिया था। उसकी मौत को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है इधर अस्पताल प्रबंधन ने भी मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। अभी उसकी मौत कई तरह की संभावनाओं के बीच झूल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सब कुछ साफ हो सकेगा। सदर अस्पताल में आत्महत्या की इस घटना ने सबको झकझोंर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *