अनियंत्रित ट्रक ने टेम्पो में मारी जोरदार टक्कर, एक महिला सहित 4 गंभीर रूप से घायल

पटना: मधुबनी जिले के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्राम कट के नजदीक सरक किनारे खडी़ टेम्पो में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक पूर्णिया के गुलाब बाग से मक्का लेकर पंजाब जा रही थी। तेज रफ्तार होने से एम एच 43 बी जी 3599 नम्बर की ट्रक से चालक का संतुलन बिगड़ जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर यात्री बैठे हुए टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद टेम्पो में साबर एक ही परिवार के एक 25 वर्षीय महिला,एक युवक और दो मासूम बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने ट्रक चालक और खलासी को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जब तक मौके पर पुलिस आती लोगों ने बिना देर किए सभी घायलों को उठा कर आनन-फानन मे नजदीक के एल के मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां अस्पताल के डॉक्टर उमेश कुमार राय के देखरेख में सभी घायलों का बिना देर किए इलाज शुरू कर दिया गया। महिला की सर फटने व गंभीर चोट के कारण स्थित गंभीर बनी हुई है। महिला के संबंध मे बताया जा रहा है कि वे कोमा में चली गई है। वहीं युवक का सर फटने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना में एक मासूम बच्चा की जांघ का हड्डी बूरी तरह टूट गया है। जबकि दूसरे मासूम के सिने में गंभीर चोटें आईं है। सड़क दुर्घटना में घायल की पहचान घोघरडिहा थाना क्षेत्र के केवटना गांव का रंधीर मंडल के 25 वर्षीय पत्नी अंजली कुमारी, उनके दो बच्चे 9 वर्षीय मयंक मंडल एवं 4 वर्षीय पारस मंडल के रूप में किया गया है। तो धायल युवक केवटना गांव के परमेश्वर मंडल का 22 वर्षीय पुत्र प्रदीप मंडल है। जो महिला का परोसी है। चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पंडौल के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां महिला इलाज के दौरान जिंदगी और मौत से जूझ रही है। सभी घायल बाबुबरही थाना क्षेत्र के माठ गांव अपने रिश्तेदार के यहां से एक शादी समारोह में भाग लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा के शिकार हो गए। धायल महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों द्वारा ट्रामा सेंटर अस्पताल के एंबुलेंस को फोन किया गया। तो एंबुलेंस काफी देरी से आई वहीं एम्बुलेंस में आक्सीजन नहीं रहने के कारण परिजनों ने जमकर बवाल काटा और दूसरे प्राइवेट एम्बुलेंस से पंडौल के निजी अस्पताल के लिए परिजनों द्वारा सभी धायलों को इलाज के लिए लाया गया जहां गंभीर स्थिति में सभी घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ए एस आई संजय कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
डॉक्टर उमेश कुमार राय ने बताया है कि महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई थी वे कोमा में है। महिला के सर में पांच टांके लगे हैं। एक बच्चे का जांघ टूट गया है तो दूसरे के चेस्ट में गंभीर चोटें आई है। चारों को गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही गश्ती वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस जबतक मौके पर पहूंची तब तक सभी घायलों को लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। पुलिस द्वारा ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया गया है। सभी घायलों का इलाज परिजन द्वारा करवाया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *