इंडी गठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने चलाया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान
खूंटी: खूंटी संसदीय सीट के इंडी गठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने शनिवार को संयुक्त रूप से शनिवार को तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और विधायक विकास कुमार मुंडा ने बुंडू प्रखंड के दामी, कोलेगहातू, लाबगा, हांजेद, हुसेरहातू, पानसकम, दशम फॉल, लोवाहातू, चुरगी, सारजमडीह, दारूहातू, बारूहातू, तिरिलडीह, रेदा, कोड़दा, हुमता, ऐदेलहातू आदि दर्जनों गांवो में डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क करते हुये महागठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील किये। ग्रामीणों ने प्रत्याशी और तमाड़ विधायक का गांवो में भव्य स्वागत किया।
इंडी गठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल काम की राजनीति करती है। भाजपा धर्म, जाति, मंदिर-मस्जिद, भ्रष्टाचार की राजनीति करती है। लेकिन काम की राजनीति नहीं की। कांग्रेस की जीत होते ही तेज रफ़्तार से धरातल पर दिखेगा विकास कार्य, यह मेरी गारंटी है। पिछले 10 वर्षों में खूंटी संसदीय क्षेत्र का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। विकास के नाम पर लोगो के साथ सिर्फ धोका हुआ है।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुये विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने जनता को छलने का काम किया है। भाजपा के स्थानीय सांसद आकर घोषणा करते है और भूल जाते है। क्षेत्र में विकास के नाम पर भाजपा ने सिर्फ ठगा है। भाजपा की जनविरोधी नीतियो के कारण आज हर वर्ग परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना सरकार की विफलता है। उन्होने भाजपा के पूर्व सांसद का पांच साल के कार्यकाल निराशाजनक बताकर कहा की अब जनता को समझ जाना चाहिए की कौन व्यक्ति उनके साथ हर कदम पर खड़ा है। उन्होने जनता से इंडी गठबंधन के पक्ष में वोट कर जन समर्थन मांगा।