कांग्रेस नेता रामटहल चौधरी उतरेंगे मैदान में,निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव !

रांची: कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद रामटहल चौधरी रांची लोकसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसी सियासी बाजार में चर्चा है। टिकट लेने की चाहत पर भाजपा से कांग्रेस का दामन थामने के बाद उन्हें लगा की कांग्रेस पार्टी उन्हें टिकट देगी। लेकिन लंबे समय तक आश्वासन देने के बाद भी अंतिम समय में सुबोधकांत सहाय की बेटी यश्वीनी सहाय को टिकट मिल गया। इससे राम टहल के अरमानों पर पानी फिर गया। रामटहल चौधरी कुर्मी समाज से आते हैं और रांची लोकसभा क्षेत्र में कुर्मी वोटर भाजपा से नाराज हैं। इसका लाभ राम टहल चौधरी को आसानी से मिल जायेगा। इसलिए रामटहल चौधरी ने कांग्रेस को ज्वाइन किया था। लेकिन कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर अब वे निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं। रामटहल चौधरी के मैदान में उतरने से कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। जीती हुई बाजी कांग्रेस हार सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *