कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने सांसद कालीचरण मुंडा की उपस्थिति में किया झंडोत्तोलन

खूंटी: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा सांसद के आवासीय जिला कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री रवि मिश्रा ने की। इस अवसर पर खूंटी लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री कालीचरण मुंडा गरिमामय उपस्थिति में विशेष रूप से मौजूद रहे।
सुबह 11बजे सांसद कार्यालय परिसर में श्री रवि मिश्रा ने तिरंगा फहराया। इसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि “आजादी के अमृत काल में हमें बाबा भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के संविधान एवं लोकतंत्र के मूल्यों को और मजबूत करना है। कांग्रेस पार्टी हमेशा देश की एकता, अखंडता और गरीब-किसान, आदिवासी के हक की रक्षा के लिए समर्पित रही है।”
सांसद कालीचरण मुंडा ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “खूंटी की धरती क्रांतिकारियों की धरती है। बिरसा मुंडा के सपनों का खूंटी बनाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा।”
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। अंत में मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
मौके पर सभी प्रकोष्ठों के कोडीनेटर पीटर मुन्डू, प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी,नईमुद्दीन खान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, आदिवासी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एलेक्सियूस परधिया, आनमोल होरो, सुचित सांगा, अल्बर्ट तिग्गा, परवेज आलम,अजय गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि धर्म दास कन्डीर , रितूराज झा ,रामानन्द तिवारी,जुनैद आन्सारी, नगरपंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप, विलसन बोदरा, पाडेया मुण्डा,मीनाक्षी तोपनो, शशिकांत होरो, प्रनीत तोपनो, कुणाल कमल कच्छप, अजय कुमार साहू, मरियम आईन्द, परवेज आलम, फिरोज़ आलम, समडोम तोपनो, विक्रम नाग,पौल भेंगरा, जोन कन्डुलना, रामसिंह राम,मगरीता खेस, सुषमा भेंगरा, ईन्दुआन्ना हस्सा, सुन्दरमनी हंस, अनीता नाग, अनमोल होरो, हेरमंन सोय, जयसिंह नाग, जेम्स तोपनो, पीटर मुन्डू, जुलियूस कन्डुलना, ऐलेक्सियूस भेंगरा, सान्धू पुर्ती, फेवियन गुड़िया, सोहेल आन्सारी, सुशील पुर्ती, पौलूस बोदरा, माईकल तिडू, सुमन देवी, पीटर कन्डीर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *