अध्यक्ष संतोष जैन ने भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल में फहराया तिरंगा
रांची: भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रीसर्च सेंटर संस्थान द्वारा भगवान महावीर भवन एवं भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया गया।

अध्यक्ष श्री संतोष जैन के कर कमलों द्वारा झंडोत्तोलन किया गया|झंडोत्तोलन समारोह में अध्यक्ष संतोष जैन, सचिव पंकज सेठी, किरण जैन, पूरणमल जैन, गोविंद सरावगी, डॉक्टर वी के जैन, निदेशक आबिद तौकीर, विकास जैन, अमित जैन, जितेंद्र जैन, रोहित जैन, पौरुष जैन, डॉक्टर आलोक कुमार, रंजना जैन, हरीश दोषी, पदमचंद जैन, कमल विनायकिया, विजय मिश्रा, रामपाल जैन, प्रो सुरेश जैन, नरेन्द्र पण्ड्या, दिनेश सिंह, शिवानंद प्रसाद, मुकुंद पांडे, डॉक्टर गौतम चंद्र, श्वेता सिंह, रक्षा पटेरिया, राहुल, अंकित, दुबराज, जूही एवं संस्था के अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।संस्था द्वारा समाज कल्याण के लिए कई कदम उठाए जाते हैं, जिनमे भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल रांची में जरूरतमंद लोगों की इलाज में आर्थिक मदद संस्था द्वारा की जाती है। उक्त जानकारी संस्था के पी आर ओ पौरुष जैन ने दी ।

साथ ही संस्था द्वारा भगवान महावीर आई हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र जाँच एवं निशुल्क मोतियाबिंद चिकित्सा की जाती है। पिछले चार साल में चार हज़ार से अधिक लोगों निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की गयी है।भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल राज्य का सबसे विश्वसनीय प्राइवेट अस्पताल में से एक है । यहाँ जैन समाज की संस्था भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रीसर्च सेंटर के माध्यम से आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर वर्ग को इलाज में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ।संस्था इस साल एक स्टेट ओफ ऑर्ट डायलिसिस सेंटर खोलने जा रही है।


