स्वतंत्रता दिवस पर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने लातेहार स्थित आवास पर फहराया तिरंगा
लातेहार: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने शनिवार को अपने लातेहार स्थित आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।झंडोत्तोलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, झामुमो नेता प्रभात कुमार, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, शमसुल होदा, सुदामा प्रसाद, राजेश कुमार, आफताब आलम, अंकित पाण्डेय, विशाल कुमार, अशोक पाण्डेय, दीपक कुमार, वासुदेव यादव, मानिक गंझू, विलासी टोपनो, रीना देवी, ममता देवी, विवेक गुप्ता, चन्दन कुमार, रेखा देवी, अब्बास अली, रंजीत कुमार, वारिश अंसारी, अरसद अंसारी, आनंद पासवान, संतोष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रिंस ठाकुर, दया पाण्डेय, अहद, मो. रिज़वान, अशोक यादव और मंज़र हुसैन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा।



