विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में सुदिष्ट झा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी

रांची :विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में रविवार को समिति के कर्मठ कार्यकर्ता रहे सुदिष्ट झा की प्रथम पुण्यतिथि के पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर समिति के अध्यक्ष लेखानन्द झा ने सुदिष्ट झा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जैसे कर्मठ कार्यकर्ता मिलना मुश्किल है। उनका जन्म मधुबनी जिला के अंतर्गत सिमरी गॉव के प्रतिष्ठित परिवार में 1964 को हुआ था ! आठ जून 2021 को उनका देहांत हो गया। प्रर्थना कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष लेखानन्द झा, संयुक्त सचिव जयन्त झा, अशोक मिश्रा, संजीव मिश्रा, श्रीराम मिश्रा, सतीश झा, संतोष झा, श्याम किशोर चौबे, अशोक पांडेय, रमेश भारती आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित कर भगवान से उनके परिवार के लिए मंगल कामना किया। यह जानकारी समिति के संयुक्त सचिव जयन्त झा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *