विधानसभा बजट सत्र को लेकर कांग्रेस का मंथन, विधायक दल की बैठक उप नेता राजेश कच्छप के आवास पर संपन्न
रांची: झारखंड विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप के आवास पर हुई, जिसमें पार्टी की रणनीति और सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों पर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कच्छप सहित पार्टी के मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आगामी बजट सत्र में पार्टी की भूमिका को प्रभावी और सशक्त बनाने पर विशेष चर्चा की गई। राज्य के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, सामाजिक न्याय, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सदन में उठाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन सरकार के तहत जनहित के सवालों को प्राथमिकता देगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके साथ ही संगठनात्मक समन्वय को और मजबूत करने, विधायकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा सदन में एकजुटता के साथ प्रभावी हस्तक्षेप सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी तय किया गया कि जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को तथ्यों और आंकड़ों के साथ सदन में उठाया जाएगा, ताकि सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
कुल मिलाकर बैठक में कांग्रेस ने बजट सत्र को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में ठोस कदम



