पत्ते पर उकेरी बधाई: लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कला से युवा नेता निशांत का स्वागत, सोशल मीडिया पर छाई अनोखी कारीगरी
भागलपुर।बिहार की कला दुनिया में एक बार फिर अपनी अनोखी प्रतिभा से पहचान बनाने वाले अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने युवा नेता निशांत कुमार को बेहद खास और अनोखे अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने पीपल के छोटे से हरे पत्ते पर अद्भुत कलाकृति बनाकर “Welcome to JDU – Congrats Nishant” लिखते हुए शुभकामनाएं प्रकट की हैं।
मात्र करीब 3सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर लगभग 5घंटे के कठिन परिश्रम से मधुरेंद्र कुमार ने बेहद बारीक और आकर्षक कला का नमूना पेश किया। इस अनूठी लीफ आर्ट में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar द्वारा निशांत कुमार को बधाई देते हुए एक मनमोहक तस्वीर उकेरी है। साथ ही पत्ते पर “जदयू में आपका स्वागत है – बधाई हो निशांत” का संदेश भी अंकित किया गया है।
कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस कलाकृति के माध्यम से उन्होंने युवा नेता निशांत कुमार को शुभकामनाएं देते हुए यह संदेश देने की कोशिश की है कि वे अपने पिता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाएं तथा बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
मधुरेंद्र कुमार की यह अनोखी लीफ आर्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कला प्रेमी और आम लोग इस बारीक व अद्भुत कारीगरी की जमकर सराहना कर रहे हैं। बिहार में यह कलाकृति चर्चा का विषय बन गई है और लोग इसे कलाकार की अनूठी प्रतिभा का शानदार उदाहरण बता रहे हैं।



