पिछले 90दिनों से धरना पर बैठे महाविद्यालय शिक्षेत्तर कर्मचारियों ने पकौड़ा बेचा
रांची: तस्वीरों में जो आप देख रहे हैं वह कोई बाजार में पकौड़ा नहीं बिक रहा है,बल्कि राजभवन के समक्ष पिछले 90दिनों से अपनी लंबित मांगों के समर्थन में बैठे झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय में अनुबंध पर बहाल शिक्षेत्तर करचारी हैं। इनलोगों की समस्याओं को न तो राजभवन सुन रहा है और न ही राज्य सरकार। अब ये लोग जाए तो कहां जाए। धरना पर बैठे कर्मी को बीस साल तो को पच्चीस सालों से महाविद्यालय में सेवा दे रहे थे। लेकिन एक झटके में राज्य सरकार ने इनलोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उम्रदराज कर्मचारियों को अब बाहर भी कोई नौकरी नहीं मिलेगी। इसलिए इन लोगों ने अपनी मांगों को राज्य सरकार से मनवाने के लिए धरना पर बैठे गए हैं। धरना पर ये लोग पिछले 90दिनों से बैठे हैं और इन लोगों के साथ राज्य सरकार से कोई वार्ता भी नहीं हो रही है। इनलोगों के साथ भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
बुधवार को इनलोगों ने धरना स्थल पर पकौड़ा तला और बिक्री किया। इससे जो आमदनी हुई इससे फंड इक्कठा किया। इससे पहले इन लोगों ने जूता पलिस,भिक्षाटन और हवन भी किया था। इसके बाद भी राज्य सरकार का मन नहीं बदला। अब ये लोग धरना स्थल पर ही मुर्गा,अंडा और अन्य सामान की बिक्री कर फंस जेनरेट करेंगे।



