भाजपा भारत के लोकतंत्र में सबसे बड़ा तानाशाह हैं: सुधाकर सिंह

अनुप कुमार सिंह:बक्सर। बक्सर लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क लगातार जारी है।इस दौरान बक्सर लोकसभा के राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह भी जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती पहुंचे। जहां मंच से संबोधित करते हुए नीतीश कुमार व बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
बक्सर की भूमि कोई साधारण भूमि नहीं यहां 24 साल से लोकसभा में लगातार भागलपुर से और बाहर से आए हुए लोग सांसद बन रहे हैं। जब इसका विरोध इस इलाके के लोगों ने किया तो इस भारत के लोकतंत्र के नए तानाशाह ने पुनःगोपालगंज से प्रत्याशी भेजने का काम किया।जिसका विरोध केवल यहां के मतदाता ही नहीं उनकी पार्टी के लोग भी कर रहे हैं।यह शाहाबाद की ऐतिहासिक धरती जो भारत की राजनीति को दिशा देने वाले हजारों साल से विश्वामित्र की धरती है ।भगवान राम की शिक्षस्थली से इस देश में अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई का अगुवाई करने वाला यह इलाका खुद ही अन्याय का शिकार बनता जा रहा है।जिसके कारण आज तिल तिल आंसू बहा रहा है शाहाबाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *