10 दिसम्बर रविवार का राशिफल एवम पंचांग

मेष राशि :* आपके प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। आपके भाग्य के दरवाजे खुल गए हैं आपको अपने प्रयासों का बहुत अच्छा परिणाम मिलने जा रहा है। दूसरे व्यक्तियों के मामलों में हस्तक्षेप न करें अन्यथा आप लोगों को अपमान सहना पड़ सकता है। आपके वित्त के संदर्भ में एक अनुकूल दिन आपके लिए आवश्यक है। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें।
✍🏼 उपाय :- आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए अपनी पत्नी का आदर और सम्मान करें।
वृष राशि :* आज मेहनत करने की जरुरत है। आपके धैर्य का फल अब आपको मिलने वाला है, जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। कार्यों को स्थगित करना आपके लिए समझदारी भरा हो सकता है। यह आपके वित्त को एक अच्छा दिन हो जाने की भविष्यवाणी की जाती है। आपकी आय अच्छी होगी। बेवजह किसी के मामले में राय देने के कारण उसके गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है।
✍🏼 उपाय :- घर में लाल पौधों की देखभाल करना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।
मिथुन राशि :* आज कार्यों में रुकावट पैदा होगी। स्वयं के ईमानदार प्रयासों एवं समर्पण में लगाने का प्रयास करें, चीजें निश्चित रूप से आपके पक्ष में हो जाएंगी। प्रेम जीवन में साथी के साथ रिश्ते और भी मजबूत व मधुर होंगे। घर में नए मेहमान के आने की भी संभावना हैं। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखने की आवश्यकता हैं। कुछ सामान्य व्यवहार से ही आप अपने निराशा और अकेलेपन को दूर कर सकते हैं।
✍🏼 उपाय :- प्रेमी से मिलने से पहले पानी के साथ मिश्री का सेवन करें।
कर्क राशि :* वालो के लिए आज बोलने के व्यवहार में स्पष्टता करने की कोशिश करें। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। किसी भी कार्य में गलत तरीका ना अपनाएं। निवेश करना आपके लिए लाभदायक होगा। जीवनसाथी का अस्वस्थ होना आपकी टेंशन का एक मुख्य कारण हो सकता है। आज उन्हें आपके प्रेम और गौर की आवश्यकता होगी। प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी।
✍🏼 उपाय :- पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए मछलियों को जौ के आटे की गोलियां खिलाएं।
सिंह राशि :* वाले आज मन के भय या संकोच समाप्त होंगे। मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास हो सकता है। नया निवेश करने से बचें अथवा एक नई परियोजना स्टार्ट कर सकते हैं। कागजी कार्रवाई पर हस्ताक्षर करते समय बहुत सावधान रहें। अपनी बात से सहमत कराने में आप सफल हो सकते हैं। साथ काम करने वाले या आपके बॉस आज आपके विचारों की आलोचना कर सकते हैं। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी।
✍🏼 उपाय: आध्यात्मिकता जागृत करने के लिए सोने या पीतल की चेन पहनें।
कन्या राशि :* वालों आज काम से आपको समाज में और नौकरी के क्षेत्र में प्रशंसा की जा सकती है। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा सफलता का मूलमंत्र है। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। पहले से ही रिलेशन वाले लोगो के बीच संबंध और मजबूत होगा। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा।
✍🏼 उपाय: परिवार के सदस्यों के बीच सकारात्मक भावनाओं को बढ़ाने के लिए किसी पवित्र स्थान पर दूध, मिश्री और सफेद गुलाब चढ़ाएं।
तुला राशि :* जातक आज घर में मेहमानों के आने से रोनक रहेगी। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को एक अनुकूल दिन हो जाने की भविष्यवाणी की जाती है। आपकी पढ़ाई के संबंध में एक लक्ष्य अंततः प्राप्त किया जाएगा एवं यह आपकी खुशी को ऊंचा करेगा। आपकी महत्वाकांक्षाए सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी, अच्छी भावना से किए गए कार्य में आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
✍🏼 उपाय: आंतरिक संतुष्टि के लिए दुर्गा मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं और गरीबों में बांटें।
वृश्चिक राशि :* आज आप मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें। किसी के आगे जरूरत के मुताबिक ही मांग रखें तो, अच्छा है अन्यथा पश्चाताप हाथ लगेगा। रुका काम पूरा होगा। जीवन में रिस्क लेंने से सकारात्मक परिणाम मिलेगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें।
✍🏼 उपाय: परिवार में आनंद के लिए आध्यात्मिक गुरुओं को पीले/केसरिया वस्त्र उपहार में दें।
धनु राशि :* आज नए कार्यों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत न करना आपके हित में भी रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ सामान्य से अधिक शामिल होंगे। आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। लंबे प्रवास का योग बलवान है। आपका आर्थिक तौर पर सुधार तय है। अपनी बात दृढ़ता से रची लेन देन से सावधान रहें। कई स्त्रोतों से आपके पास धन आएगा। आपकी प्रगति की राह में बड़े अधिकारियों का उचित सहयोग प्राप्त होगा!
✍🏼 उपाय: अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको दूध से स्नान करना चाहिए।
मकर राशि :* जातक आज वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। मित्रों से आपको पूरा समर्थन प्राप्त होने की उम्मीद है। आज व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ संभलकर व्यवहार करें नहीं तो परेशानी होगी। पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं। मतभेदों को बढ़ावा देने से आपस की दूरियां बढ़ेगी, जो कि तनाव का कारण होती है। अपनी जिद छोड़कर आपको समाधान निकालने होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है।
✍🏼 उपाय: स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए हरे रंग के कपड़े पहनें।
कुम्भ राशि :* जातक आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने को सज्य होंगे। आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। पेशेवर मोर्चे पर सतर्क रहने की जरुरत है। शैक्षणिक मोर्चे पर वर्तमान परिस्थिति में जोखिम उठाना आपके लिए मंहगा पड़ सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके ऊपर रहेगा। कुछ बड़ा और बेहतर खरीदेंगे। छात्र अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। स्वभाव में क्रोध और आवेश रह सकता है, किसी भी सूरत में तकरार को अनदेखा करें।
✍🏼 उपाय: कुत्तों को रोटी खिलाएं और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।
मीन राशि :* आज आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। इसकी सहायता से आप बड़ी से बड़ी परेशानियों का हल आसानी से निकाल सकते हैं। प्रतिभा प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। संतान अच्छा करेगी। सामाजिकता एवं संपर्क संवार पर रहेगा। वर्तमान नौकरी में सुधार नहीं कर सकते हैं, तो आप इसे छोड़ देंगे और बेहतर नौकरी पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाये तो स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बेहतर सिद्ध होगा। मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे।
✍🏼 *उपाय: अपने जीवनसाथी को सफेद फूल उपहार में दें और सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लें।

🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll🌞
🌤️ दिनांक – 10 दिसम्बर 2023
🌤️ दिन – रविवार
🌤️ विक्रम संवत – 2080
🌤️ शक संवत -1945
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – हेमंत ॠतु
🌤️ मास – मार्गशीर्ष
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – द्वादशी सुबह 07:13 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
🌤️ नक्षत्र – स्वाती सुबह 11:50 तक तत्पश्चात विशाखा
🌤️ योग – अतिगण्ड रात्रि 10:35 तक तत्पश्चात सुकर्मा
🌤️ राहुकाल – शाम 04:36 से शाम 05:58 तक
🌞 सूर्योदय-06:10
🌤️ सूर्यास्त- 05:05
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण- प्रदोष व्रत,त्रयोदशी क्षय तिथि
💥 विशेष – द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
💥 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)
💥 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)
💥 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।

👉🏻 11 दिसम्बर को दीपक जलाकर करे इन मंत्रो का जप आर्थिक कष्ट होंगे दूर | मध्य रात्रि मे यह एक बार पढले कष्ट होगे दूर⤵️

🌷 प्यास व भूख लगने पर 🌷
➡️ प्यास लगे तो जल पिये, भूख भोजन खाये |
भ्रमण करे नित भोर में, ता घर वैद्य न जायें ||
👉🏻 जो सदा प्यास लगने पर ही पानी पीता है, भूख लगने पर ही भोजन करता है और नियमितरुप से प्रात:काल में भ्रमण करता है, उसके घर वैद्य नहीं जाते अर्थात वह स्वस्थ्य रहता है |

🌷 कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि 🌷
👉🏻 11 दिसम्बर 2023 सोमवार को मासिक शिवरात्रि है।
🙏🏻 हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी
🌷 1).ॐ शिवाय नम:
🌷 2).ॐ सर्वात्मने नम:
🌷 3).ॐ त्रिनेत्राय नम:
🌷 4).ॐ हराय नम:
🌷 5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:
🌷 6).ॐ श्रीकंठाय नम:
🌷 7).ॐ सद्योजाताय नम:
🌷 8).ॐ वामदेवाय नम:
🌷 9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:
🌷 10).ॐ तत्पुरुषाय नम:
🌷 11).ॐ ईशानाय नम:
🌷 12).ॐ अनंतधर्माय नम:
🌷 13).ॐ ज्ञानभूताय नम:
🌷 14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:
🌷 15).ॐ प्रधानाय नम:
🌷 16).ॐ व्योमात्मने नम:
🌷 17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:
🙏🏻 आर्थिक परेशानी से बचने हेतु 🙏🏻
👉🏻 हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि – कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।
👉🏻 और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।
🙏🏻 प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *