मुरहू उप प्रमुख अरुण कुमार साबू के प्रयास से हाई मास्क लाइट की शिकायत के लिए जरेडा ने शुरू किया शिकायत निबंधन कोषांग

खूंटी: मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण कुमार साबू के प्रयास से जिले में स्थापित हाई मास्क लाइट की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (JREDA) द्वारा हाई मास्क लाइट से संबंधित शिकायतों के लिए शिकायत निबंधन कोषांग की स्थापना की गई है, जो प्रतिदिन शिकायतों को दर्ज कर उनके समाधान की दिशा में कार्य करेगा।
इस व्यवस्था की खास बात यह है कि आम लोगों द्वारा दर्ज की जाने वाली शिकायत सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचेगी, जिससे खराब हाई मास्क लाइट की मरम्मत एवं अन्य समस्याओं का जल्द समाधान होने की उम्मीद है।
उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने राज्य स्तर पर मांग उठाते हुए जिले में लगे हाई मास्क लाइट की गुणवत्ता, खराबी तथा समय पर मरम्मत नहीं होने की शिकायत विभाग के समक्ष रखी थी। उन्होंने जरेडा के अधिकृत वेंडरों द्वारा लगाए गए लाइटों की गुणवत्ता और समय पर मरम्मत को लेकर भी विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया था।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने अब ग्राहक शिकायत केंद्र की व्यवस्था शुरू की है। शिकायत दर्ज कराने के दौरान संबंधित हाई मास्क लाइट का विवरण एवं समस्या की जानकारी देनी होगी, जिसके आधार पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत हेल्पलाइन नंबर: 7070505999
समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

बताया गया कि हाई मास्क लाइट का अधिष्ठापन सामान्यतः 5 वर्ष की गारंटी के तहत किया जाता है। ऐसे में आम जनता गारंटी अवधि के दौरान खराब लाइट अथवा अन्य तकनीकी समस्या की शिकायत उक्त हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकती है।
अरुण कुमार साबू ने कहा कि शिकायत निबंधन की यह व्यवस्था निश्चित रूप से एक अच्छी पहल है, लेकिन इसकी वास्तवि�

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *