कोडरमा में खतियानी जोहर यात्रा में बोले सीएम हेमंत सोरेन,अबरख को लेकर बनाएंगे नया कानून

कोडरमा: जिले के बागीटांड़ मैदान में मंगलवार को  खतियानी जोहर यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अबरख को लेकर हमारी सरकार कानून लायेगी। कोडरमा के लोगों की समस्याओं को दूर किया जायेगा।
सीएम ने भाजपा पर भी जमकर हमला बोला है।

कहा भाजपा का इस राज्य में सबसे अधिक शासन रहा ,इसके बाद भी राज्य में पिछड़ापन बरकरार है। झारखंडियों की पहचान के लिए कोई कानून नहीं बनाया।
सीएम ने कहा झारखंड में जो खतियानी है वहीं झारखंडी है,इसका हम लोगों ने कानून बनाया है। यहां पर कम से कम फोर्थ ग्रेट की नौकरी में यहां के लोगों को नौकरी मिले।मैने झारखंड के लोगों को पहचान दिलाने के लिए 1932 का खतियान लागू किया है। इससे झारखंडियों की पहचान बनेगी। इस लिए मैंने खतियानी जोहर यात्रा निकाला है। हम कैसे झारखंडी है इसकी पहचान जरूरी है।कुछ मूलभूत अधिकार जो विशुद्ध रूप से उस राज्य के लोगों के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में करीब करीब सभी राज्य की सरकार अपने लोगों की पहचान का कानून बना बना कर बैठी है। झारखंड ही एक ऐसा राज्य है, जहां अबतक इसके लिए कानून नहीं बना पाया है। पिछली सरकार ने इसके लिए प्रयास भी नहीं किया। सिर्फ एक दूसरे से लड़वाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि यहां के मजदूरों को पुलिस की कार्रवाई झेलना पड़ता है। बहुत जल्द कोडरमा जिले का चर्चित अब्रक के संदर्भ में कानून लाने जा रहे हैं। इसके बाद यहां के मजदूरों को कोई परेशानी नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि हमारे मजदूर इससे अपना परिवार चलते हैं। अबरख को लेकर राज्य सरकार नई नीति बनाने जा रही है। सीएम ने राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का बखान किया।
महंगाई पर भाजपा पर हमला किया। कहा डबल इंजन की सरकार ने लाखों लोगों का राशन कार्ड बंद कर दिया उन्हें राशन देना बंद कर दिया।लेकिन हमारी सरकार ने उन्हें राशन देने का काम किया है। मैने केंद्र राशन देने की मांग की तो नहीं दिया। मैने बाजार से राशन खरीद कर गरीबों को राशन देने का काम किया है।
हमारी सरकार में गांव गांव विकास हो रहा है।
केंद्र सरकार ने सभी बड़े बड़े संस्थानों को बेच दिया। पहले महंगाई डायन नजर आई थी अब इन्हें महंगाई भौजाई लग रहा है।
भाजपा के नेता सिर्फ बड़ी बड़ी बातें करते हैं। हिंदू मुस्लिम के नाम पर कब तक बाटेंगे। फूट दलों राजनीति कारों इनकी परंपरा रही है। भाजपा ने बीस वर्षों में बुरा हाल कर दिया है।
झारखंड में पहले छत्तीसगढ़ी राज्य करता था।लेकिन अब झारखंड में सिर्फ झारखड़ी राज्य करेगा।
झारखंड के ग्रामीण पदाधिकारी को जोहर से करें।
सरकार ने आपके लिए सारे दरवाजे खोल रखी है।
विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि कोडरमा में डीबरा चुनने का काम गरीब लोग करते हैं। उसका संरक्षण करने की मांग की। गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है।
सत्यानंद भोक्ता ने कहा सीएम हेमंत सोरेन ने गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को उतारने का काम किया। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में गांव गांव में कैंप लगाकर गरीबों की समयाओं का समाधान किया। आंगनबाड़ी सेविकाओं की समस्याओं का संधान किया। राज्य में गैर सरकारी और सरकारी विद्यालय में नौकरी देने का काम किया गया है।
1932 खतियान पर कहा कि शिबू सोरेन का जो सपना था उसे पूरा किया जा रहा है। मंत्री राज्य सरकार की विकास योजनाओं का बखान किया।
मंच से कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला,श्याम किशोर सिंह,मनोज पांडेय,गोपाल यादव,शंभुलाल यादव सहित कई झामुमो नेताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *