जिला भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई
खूंटी :जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉ. जब देश आजाद हुआ तो अंतरिम सरकार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में शामिल हुए। नेहरू और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लियाकत अली के बीच हुए समझौते के पश्चात 6 अप्रैल 1950 को उन्होंने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया। उस समय देश में पूंजीवाद और सामंतवाद दो ही विचार धारा चलता था। डॉ मुखर्जी को लगा देश में राष्ट्रवाद का भी विचार चलना चाहिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर-संघचालक गुरु गोलवलकर जी से परामर्श लेकर श्री मुखर्जी ने 21 अक्टूबर 1951 को राष्ट्रीय जनसंघ की स्थापना की। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता ने स्वागत भाषण के साथ ही मंच पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनता पार्टी के पथ प्रदर्शक थे। अनुच्छेद 370 के राष्ट्रघातक प्रावधानों को हटाने के लिए भारतीय जनसंघ ने हिन्दू महासभा और रामराज्य परिषद के साथ सत्याग्रह आरंभ किया। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री संजय साहू ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मदन मोहन गोप ने किया। कार्यक्रम के पूर्व संगठन के प्रणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फलदार पौधरोपण किया गया।जिला उपाध्यक्ष कैलाश राम, जिला महामंत्री संजय साहू, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, जिला मिडिया सह प्रभारी महावीर राम, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मदन मोहन गोप, कर्रा मण्डल अध्यक्ष कलिन्दर राम, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित साहू, कार्यालय मंत्री राजेश महतो, रूकमिला सारू, विनोद जयसवाल, राजू साहू, राजेश नाग, शशांक राज, सनिका मुंडा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



